कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दिखाया बड़ा दिल, उपहार में मिले 140 ग्राम के स्वर्ण मुकुट को राज्य को सौंपा

नई दिल्ली। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल ने अपने राज्य के लोगों की भलाई के लिए उपहार में मिले 140 ग्राम के स्वर्ण मुकुट को राज्य की संपत्ति में दान कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद डिप्टी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल को यह कीमती सोने का मुकुट उनके गांव के निवासियों ने उपहार के तौर पर दिया था। एम करजोल ने अब इसे राज्य के विकास कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को राज्य की संपत्ति के तौर पर सौंप दिया है।

Karnataka Deputy CM showed big heart handed over gold crown gifted to the state

बता दें कि उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल का गांव बेंगलुरु से 506 किलोमीटर दूर विजयपुरा जिले में स्थित है। उनके गांव का नाम करजोल है। करजोल के निवासियों ने पिछले महीने की 23 तारीख को 140 ग्राम सोने का मुकुट अपने उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल को उपहार के तौर पर दिया था। बता दें कि गोविंद एम. करजोल भी करजोल गांव के निवासी हैं। उन्हें गांव के विकास में उनके योगदान के लिए स्थानीय निवासियों ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए सोने का मुकुट भेंट किया।

यह भी पढ़ें: मराठा विकास प्राधिकरण के खिलाफ आज कन्नड़ समर्थकों का कर्नाटक बंद, 14 हजार पुलिसकर्मी तैनात

उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने ट्वीट कर बताया कि करजोल गांव के निवासियों से भेंट के रूप में मिले 140 ग्राम सोने के मुकुट को वह राज्य की संपत्ति के तौर पर सौंप रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में उपमुख्यमंत्री का परिवार भी आ गया था। गोविंद एम करजोल के परिवार को आठ सदस्यों को कोरोना संक्रमण हो गया था। उनके बेटे डॉ. गोपाल करजोल भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे और उन्हें एक महीने तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने ही ट्वीट कर बेटे के वेंटिलेटर पर होने की खबर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+