मराठा विकास प्राधिकरण के खिलाफ आज कन्नड़ समर्थकों का कर्नाटक बंद, 14 हजार पुलिसकर्मी तैनात

बेंगलुरु। देश में एक तरफ किसानों का प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आज कर्नाटक में कन्नड़ समर्थकों ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। राज्य में बंद का व्यापक असर सुबह से ही देखने को मिलने लगा है। स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस, मेट्रो पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा कई बड़े बाजार भी बंद रखे गए हैं। इस बंद का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस बंद के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरकार ने 14 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

Karnataka bandh

क्यों बुलाया गया है बंद?

कन्नड़ समर्थक संगठनों के द्वारा बुलाया गया ये बंद मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन के खिलाफ है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 14 नवंबर को मराठा विकास प्राधिकरण का गठन किया था। साथ ही मराठी लोगों के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के इसी फैसले से कन्नड़ समर्थक बहुत नाराज हैं।

सीएम ने की थी बंद को वापस लेने की अपील

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कन्नड़ समर्थकों से बंद को वापस लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, "मैं वटल नागराज सहित सभी संगठनों से अपील करता हूं कि कर्नाटक बंद से लोगों को परेशान न करें। इसकी आवश्यकता नहीं है।'' मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम कर्नाटक में सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की हर संभव कोशिश करेंगे।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नागराज की सीएम को चेतावनी

वहीं मुख्यमंत्री की अपील के जवाब में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नागराज ने कहा है कि हमारा आंदोलन कन्नड़ समर्थकों के गौरव के लिए है। नागराज ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप मराठा विकास प्राधिकरण के गठन के फैसले को वापस लें तो मैं आपको विधान सौध में माला पहनाऊंगा। लेकिन हमें धमकी मत दीजिए। हम इससे डरेंगे नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+