दलित होने की वजह से नहीं मिला कर्नाटक के डिप्टी सीएम का पद: जी. परमेश्वर
नई दिल्ली। कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा है कि ये कहना कि दलित होने की वजह कांग्रेस ने उनका नाम बढ़ाया और उनको प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया ठीक है। उन्होंने कहा कि ये एक इत्तेफाक है कि वो दलित हैं, उनकी जाति का उनके उपमुख्यमंत्री बनने से कोई ताल्लुक नहीं है। जी परमेश्वर ने बताया कि बेंगलुरू की जिस राजाराजेश्वरी सीट पर चुनाव टल गया था, उस पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और जेडीएस समर्थन करेगी। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो चुनाव आयोग से बैलेट की वापसी के लिए कहेंगे।

आपको बता दें कि जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन के ऐलान के बाद से ही उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई चर्चाएं थी। पहले कहा गया कि दो उपमुख्यमंत्री होंगे, जिसमें एक दलित एक लिंगायत होगा, ये भी कहा गया कि दलित और मुसलमान को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि बाद में एक ही उपमुख्यमंत्री बना और ये पद जी परमेश्वर को मिला। जी. परमेश्वर ने बेंगलुरू में बुधावर को शाम साढ़े चार बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बुधवार को ही एचडी कुमारस्वामी ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
शपथ ग्रहण में देशभर से विपक्ष के नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एचडी कुमारस्वामी ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कुमारस्वामी ने कहा कि वो किसानों की कर्जमाफी पर तुरंत फैसला करने जा रहे हैं। कांग्रेस के साथ को लेकर कुमार ने कहा है कि वो गठबंधन में एक अच्छी सरकार चलाएंगे।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications