Karnataka Crisis: स्पीकर ने बागी विधायकों को दिया नोटिस, कल सुबह ऑफिस बुलाया
बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी घमासान अभी जारी है। इसी बीच कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कांग्रेस के 12 बागी विधायकों को 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे अपने कार्यालय में समन किया है। गठबंधन नेताओं की ओर से बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए दी गई अर्जी पर यह नोटिस जारी किया गया है।

इससे पहले कर्नाटक में जल्द से जल्द शक्ति परीक्षण कराने की दो निर्दलीय विधायकों की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा कि वह याचिका पर मंगलवार को विचार कर सकती है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ''असंभव ।
हमने पहले ऐसा कभी नहीं किया है। हम कल इसपर विचार कर सकते हैं।'' निर्दलीय विधायकों आर शंकर और एच नागेश की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि उन्होंने कर्नाटक मामले में ताजा याचिका दायर की है और मामले की तुरंत सुनवाई का अनुरोध कर रहे हैं। इसपर जवाब देते हुए पीठ ने उक्त बात कही।












Click it and Unblock the Notifications