कर्नाटक का नाटक: 14 विधायकों के इस्तीफे पर फैसला आज, सबकी निगाहें स्पीकर पर

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार के लिए आज का दिन काफी खास है। दरअसल जिन तमाम विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनके इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर आज अपना फैसला ले सकते हैं। अगर स्पीकर तमाम विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करते हैं तो कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार खतरे में आ सकती है। कांग्रेस, जेडीएस और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं। जिसमे तमाम सियासी उठापटक पर चर्चा का दौर जारी है।

congress

कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों ने इस्तीफा देने के बाद मुंबई का रुख कर लिया था, लेकिन अब उनका नया ठिकाना गोवा है। इन विधायकों से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार मुंबई पहुंचने वाले थे, लेकिन इस बात की जानकारी मिलते ही तमाम विधायक गोवा रवाना हो गए। लगातार कांग्रेस और जेडीएस के नेता इस बात की कोशिश में लगे हैं कि किसी भी तरह से प्रदेश की सरकार को बचाया जाए। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस और जेडीएस के तमाम मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है, ताकि इन बागी विधायकों को मंत्री पद दिया जा सके।

एक तरफ जहां कांग्रेस और जेडीएस अपने इन बागी विधायकों को बचाने में जुटी है तो दूसरी तरफ पार्टी के अन्य विधायकों को बचचाने के लिए कर्नाटक के कोडुगू के एक रिजॉर्ड में 35 कमरे बुक किए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस जेडीएस के अलावा निर्दलीय विधायक एच नागेश ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वह प्रदेश सरकार में मंत्री थे। लेकिन इन तमाम सियासी उठापटक के बीच ना सिर्फ उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है बल्कि सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+