पति ने 4 लाख में किया पत्‍नी की हत्‍या का सौदा, हुआ कुछ ऐसा कि पिघल गया सुपारी किलर का दिल

बेंगलुरु। कहते हैं ना कि प्‍यार के आगे हथियार भी घुटने टेक देता है तो भी हत्‍यारे की बात ही क्‍या। इसका जीता-जागता उदाहरण कर्नाटक के शिवमोगा में सामने आया है। यहां एक महिला की हत्‍या करने के लिए सुपारी किलर पहुंचे थे। वो भी एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार... लेकिन अपने मंसूबों को अंजाम दिए ही वापस आ गए। सुपारी किलर भी कोई छोटा मोटा नहीं था बल्‍कि कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसका नाम फिरोज है और वो अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्‍या की सुपारी ली थी। फिरोज ने बताया कि महिला के बच्‍चों और उन दोनों के बीच के प्‍यार को देखकर वो यह सोचने लगा कि यदि इनकी मां को कुछ हो गया तो इनकी जिंदगी का क्या होगा। फिलहाल फिरोज सलाखों के पीछे है और महिला की सुपारी देने वाला उसका पति फरार है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पुलिस में है पति और प्रेमिका से शादी करने के लिए दी थी पत्‍नी की हत्‍या की सुपारी

पुलिस में है पति और प्रेमिका से शादी करने के लिए दी थी पत्‍नी की हत्‍या की सुपारी

रविंद्र गिरि नाम का शख्स अपनी पत्नी की हत्या करने की पूरी योजना तैयार कर चुका था। हेड कॉन्स्टेबल ने इस काम के लिए तीन बदमाशों से संपर्क भी किया और उन्हें मर्डर के लिए 4 लाख रुपये दिए। शख्स की योजना थी कि पत्नी की हत्या के बाद वह अपनी प्रेमिका से शादी कर पाए लेकिन जब हत्या के लिए पैसे ले चुके बदमाश मौके पर पहुंचे तो उनमें से एक ने बंदूक का ट्रिगर दबाने से दो अन्य बदमाशों को रोक दिया। इसके पीछे कारण यह था कि वह दंपती के दो बच्चों को उनकी मां से अलग होते हुए नहीं देख पाया।

ऐसा खुला पूरा मामला

ऐसा खुला पूरा मामला

मामला यहीं खत्‍म हो सकता था लेकिन रविंद्र गिरि के कारनामों का खुलासा हो गया। भद्रावती पुलिस ने गिरि की पत्नी के साथ फिरोज (जो कि कॉन्ट्रैक्ट किलर था और एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था) की तस्वीर बरामद की। जब इस पर पूछताछ की गई तो फिरोज ने हत्या साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

9 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा और बेटी हैं

9 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा और बेटी हैं

गौरतलब है गिरि की देवनागेरे की रहने वालीं अनीता के साथ नौ साल पहले शादी हुई थी। उन्हें एक 8 वर्ष का बेटा है और 6 वर्ष की बेटी है। गिरि के प्रेम प्रसंग की वजह से अक्सर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। गिरि ने शादीशुदा होने के बावजूद प्रेम संबंधों को खत्म करने से मना कर दिया और जब अनीता इस मामले सख्त रुख अपनाने लगीं तो गिरि ने उनकी हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी। कॉन्स्टेबल गिरि ने इस काम के लिए फिरोज और उसके सहयोगियों से संपर्क किया। गिरि ने हत्या करने वालों को अनीता की एक पासपोर्ट साइज की फोटो दी और वादा किया कि वह हत्या करने के बाद उन्हें चार लाख रुपये देगा। गैंग के सदस्यों ने तीन बार हत्या की कोशिश की लेकिन हर बार ऐसा करने से फिरोज ने उन्हें रोक लिया। उसने पुलिस को बताया, 'कॉन्स्टेबल के दो बच्चों को देखकर यह सोचने लगा कि यदि उनकी मां को कुछ हो गया तो इनका क्या होगा और उसने अपना फैसला बदल लिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+