Karnataka: दिल्ली नहीं गए डीके शिवकुमार बोले-'मैं बगावत नहीं करता, सिद्धारमैया को शुभकामनाएं...'
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जो मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में शामिल हैं, अचानक उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया और के शिवकुमार ने सिद्धारमैया को शुभकामनाएं भी दे दी हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने वाली कांग्रेस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसको बैठाए, इसको लेकर अजब कशमकश में पड़ गई है। सीएम की कुर्सी के दो प्रबल दावेदार हैं जिनमें से एक सिद्धारमैया है और दूसरे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार।
डीके ने रद्द किया दिल्ली दौरा
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान बैठक पर बैठक कर रहे हैं। वहीं मंत्रियों के साथ कांग्रेस एक और अहम बैठक करने वाली है। जिसमें सिद्धारमैया तो गए हैं लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है।
डीके ने सिद्धारमैया को दी बधाई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सीट को लेकर चल रहे सस्पेंस को लेकर डी के शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बधाई देते हुए ऐसा बयान दिया है जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि वो आलाकमान के फैसले से नाराज हैं।
क्या नाराज हैं डीके शिवकुमार
बता दें अभी जब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंंत्री के नाम की घोषणा नहीं की हैं। वहीं इसी बीच एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को शुभकामनाएं भी दे दी हैं।
मैं बगावत नहीं करता। मैं ब्लैकमेल नहीं करता। सिद्धारमैया को...
शिवकुमार ने कहा 'मैं बच्चा नहीं हूं! मेरी अपनी सोच है। अपना विजन है। मेरी ईमानदारी है। मैं बगावत नहीं करता। मैं ब्लैकमेल नहीं करता। सिद्धारमैया को मेरी शुभकामनाएं। उनके पास पर्याप्त संख्याबल है।'
मेरे एक भी एमएलए नहीं हैं
डीके शिवकुमार जिनका आज 61वां जन्मदिन भी है उन्होंने कहा कि मेरे पेट में इन्फेक्शन है इसलिए मैं दिल्ली नहीं जा रहा हूं। इसके बाद डीके ने कहा एक भी मेरे एमएलए नहीं हैं। 135 एमएलए सभी कांग्रेस के है। मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसका फैसला कांग्रेस आलकमान ही करेंगे।
कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्हें पूरा करना है
मीडिया से रूबरू डीके ने कहा मुझे दिल्ली बुलाया गया था लेकिन कुछ काम है जिन्हें पूरा करना है, मैंंने अपनी बात रख दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अलाकमान ने मुझे कुछ जिम्मेदारियां दी हैं जिसे मुझे पूरा करना हैं बाकी सब भगवान देखेंगे।
डीके ने विधायक दल की बैठक के बाद बोली थी ये बात
बता दें डीके शिवकुमार ने विधायक दल की मीटिंग के बाद सोमवार को अपने जन्मदिन पर केक काटाा था। इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि जो लोग कहते हैं कि सिद्धारमैया के साथ मेरे मतभेद है, हालांकि मेरे कोई मतभेद हैं,मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी और सिद्धारमैयाजी के साथ हमेशा खड़ा रहा।
कांग्रेस ने विधायकों का मूड भी भांपा है
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार किसी मुख्यमंत्री बनाया जाए इस बारे में नवनिर्वाचित विधायकों का मूड भापने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों नियुक्त किए गए थे जिन्होंने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है और दिल्ली लौट चुके हैं।
VIDEO | "I don't have any MLAs. We have a total of 136 MLAs, they are Congress party's MLAs," says Congress leader DK Shivakumar in response to a media query. #KarnatakaResultsWithPTI pic.twitter.com/jBV6QtKbBw
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications