तेलंगाना चुनाव के बीच कर्नाटक कांग्रेस कर रही सरकार धन का दुरुपयोग: जी किशन रेड्डी

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए हैं। तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास में जुटी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वह राज्य में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।

BJP says Karnataka govt misusing funds

तेलंगाना भाजपा प्रमुख किशन रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार पांच गारंटियों के साथ बनी थी। लेकिन सरकार बनने का बाद कांग्रेस की स्थिति कुछ अलग है। अब तेलंगाना चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए गलत तरीका अपनाया जा रहा है। रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक के सरकारी धन का प्रयोग कर रही है। तीन राज्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए।"

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में पांच गारंटियों के आधार पर सत्ता में आई थी। लेकिन वे इन गारंटियों को पूरा नहीं कर रहे हैं। कर्नाटक में समाज का हर वर्ग कांग्रेस के खिलाफ है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आदेश पर, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस इकट्ठा हो रही है। कर्नाटक सरकार कांग्रेस की गारंटी के बारे में तेलंगाना में विज्ञापन प्रकाशित कर रही है। यह आधिकारिक मशीनरी के गंभीर दुरुपयोग और करदाताओं के पैसे की लूट है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में पांच गारंटियों के आधार पर सत्ता में आई थी। लेकिन वे इन गारंटियों को पूरा नहीं कर रहे हैं। कर्नाटक में समाज का हर वर्ग कांग्रेस के खिलाफ है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आदेश पर, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस इकट्ठा हो रही है।"

उन्होंने कहा, ये साबित हो गया है कि कर्नाटक सरकार तेलंगाना में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए राज्य में धन इकट्ठा कर रही थी। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में पार्टी उम्मीदवारों को प्रायोजित करने के लिए ठेकेदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आईटी फर्मों से भारी मात्रा में धन इकट्ठा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+