कर्नाटक: कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा नेताओं के साथ होटल में- डीके शिवकुमार

Recommended Video

    Karnataka में BJP के संपर्क में Congress MLA, खतरे में CM Kumaraswamy की कुर्सी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के बाद कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई और कुमारस्वामी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बावजूद इसके कि कर्नाटक में कुल 227 विधानसभा सीटों में से जेडीएस को महज 37 सीटों पर जीत मिली, जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की काफी अहम भूमिका रही जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी। लेकिन अब शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ थे, भाजपा प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

    भाजपा का ऑपरेशन कमल

    भाजपा का ऑपरेशन कमल

    डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस प्रदेश की सरकार को गिराने के लिए शुरू किया गया है। प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है। हमारे तीन विधायक मुंबई के उसी होटल में हैं जहां भाजपा के कुछ विधायक और नेता हैं। हमे इस बात की जानकारी है कि वहां क्या षड़यंत्र किया गया है और किसे क्या प्रस्ताव दिया गया है। ऑपरेशन कमल भाजपा ने विपक्ष के विधायकों को तोडने के लिए शुरू किया है, जिससे कि प्रदेश में येदियुरप्पा की सरकार को फिर से लाया जा सके।

    मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

    मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

    शिवकुमार को कांग्रेस के संकटमोचक के तौर पर जाना जाता है। शिवकुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमारे मुख्यमंत्री का कुछ झुकाव भाजपा की ओर है, वह इस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को जो हो रहा है उसकी जानकारी दी है, उन्होंने सिद्धारमैया को भी इस बात की जानकारी दी है। लेकिन मुख्यमंत्री इस पूरे प्रकरण को सिर्फ देख रहे हैं। अगर मैं उनकी जगह पर होता तो मैंने 24 घंटे के भीतर इन लोगों का खुलासा कर दिया होता।

    हमे पता है आपका इरादा

    हमे पता है आपका इरादा

    हालांकि शिवकुमार ने दावा किया है कि भाजपा अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा का ये लोग कह रहे थे कि मकर संक्राति के बाद क्रांति हो सकती है, देखते हैं, यह आसान नहीं है क्योंकि दलबदल के खिलाफ पहले से ही कानून है, लेकिन हम समझ रहे हैं आप किस ओर इशारा कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- प्रोफेसर के बयान पर बवाल, महिला के कौमार्य की तुलना कोल्ड ड्रिंक की बोतल से की

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+