कर्नाटक में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, सस्पेंड विधायक रोशन बेग ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री रोशन बेग ने मंगलवार को विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया। रोशन बेग ने विधानसभा के अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा। कांग्रेस की मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में रोशन बेग समेत 12 विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया। स्पीकर को इस्तीफा सौंप बहार निकले बेग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आज मैंने कर्नाटक विधानसभा से अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया है।

Karnataka Congress leader Roshan Baig has resigned from post of MLA

बेग ने मीडिया में कहा कि, मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य के हज समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं हज यात्रियों के यात्रा प्रबंधन को देखने हवाईअड्डा जा रहा हूं। पार्टी सहयोगियों से बातचीत के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने उन्हें हेल्लो बोला। बता दें कि, विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि वह पार्टी नेताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

पार्टी से निलबिंत किए जाने पर बोलते हुए बेग ने सोमवार को कहा था, जिस तरह से कांग्रेस ने मेरे साथ बर्ताव किया और मुझे सस्पेंड किया, उससे मैं आहत हूं क्योंकि मैंने कड़वा सच बोला। राज्य का नेतृत्व विफल रहा है, कोई जवाबदेही नहीं है। मैं ना तो मुंबई और ना ही गोवा जा रहा हूं, मैं बेंगलुरु में हूं। मैं एमएलए पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। वे (भाजपा) मेरे संपर्क में हैं। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर रोशन बेग ने कहा था कि, क्यों नहीं, मैं ईमान नहीं बदल रहा। बीजेपी भी एक राजनीतिक दल है, उस में क्या बुराई है?

बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके बेग ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव को जिम्मेदार ठहराया। उधर विधायकों के इस्तीफों के बाद राज्य में सत्ता के आंकड़े बदल गए हैं। अभी तक 14 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें से कांग्रेस के 11 विधायक और जेडीएस के तीन विधायक हैं। अगर इनका इस्तीफा स्वीकार होता है तो गठबंधन सरकार की संख्या विधानसभा में 102 हो जाएगा। वहीं बीजेपी के पक्ष में संख्या 107 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+