भरी सभा में महिला विधायक का हाथ पकड़ कांग्रेस नेता करने लगा तारीफ, वीडियो वायरल

VIDEO: भरी सभा में महिला विधायक का हाथ पकड़ कांग्रेस नेता करने लगा तारीफ, वीडियो वायरल

बेंगलुरू। कर्नाटक के मदिकेरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने पार्टी की एमएलसी का हाथ पकड़ उनकी तारीफ शुरू कर दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में दोनो ही नेता मंच पर बैठे थे और ये वाकया कैमरे में कैद हो गया। वीडियो आने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Recommended Video

    Congress Leader T P Ramesh touches woman leader inappropriately, Watch | Oneindia News
    karnataka congress leader caught party mlc hand in rally

    वीडियो में कर्नाटक कांग्रेस की मदिकेरी यूनिट के पूर्व अध्यक्ष टीपी रमेश विधान परिषद सदस्य वीना अचय्या का हाथ पकड़ रहे हैं। इस पर वीना उनका हाथ हटा देती हैं। इस मामले पर वीना ने बताया कि टीपी रमेश ने उनका हाथ पकड़ तारीफ करते हुए कहा था कि तुम पतली हो गई हो।

    मामले की जानकारी आलाकमान को भी दी जा चुकी है। वीना का कहना है कि पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद ही वह अगला कदम उठाएंगी। उन्होंने घटना पर कहा कि कभी किसी कार्यक्रम में उनके साथ ऐसा नहीं हुआ है कि किसी ने उनके साथ ऐसी हरकत की हो। वीना ने कहा कि रमेश की इस हरकत पर इसलिए भी वो परेशान हैं क्योंकि वो उन्हें बहन की तरह से मानते हैं। वीना ने यह भी बताया कि रमेश ने हालांकि कार्यक्रम के बाद उनसे फोन कर माफी मांगी है और वो सार्वजनिक तौर पर भी माफी के लिए तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+