नेपाल में पीएम मोदी के मंदिर दर्शन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- पूजा के लिए आज का दिन ही क्यों चुना

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में आचार संहिता लागू है बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए इसकी योजना बनाई थी। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।

ashok gehlot

पीएम मोदी की नेपाल में मंदिर के भीतर पूजा अर्चना पर तीखा हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि आखिर क्यों पीएम ने आज का ही दिन चुना। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज नेपाल के मुक्तिाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने परंपरागत तरीके से ड्रम भी बजाया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए नेपाल में लोगों की भारी भीड़ थी। पीएम इस दौरान नेपाल के शीर्ष नेताओं और मठ के पुजारियों के साथ थे।

आपको बता दें कि आज कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। एक तरफ जहां भाजपा ने चुनाव में 150 से अधिक सीटों पर जीत का भरोसा जताया है, तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा के इस दावे को सपना बताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने का सपना देख रही है। उन्हें इस बार अधिकतम 60-70 सीटों पर ही जीत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- वैष्णवों के प्रसिद्ध धाम मुक्तिनाथ पहुंचकर पीएम मोदी ने बजाया ढोल, देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+