Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक CM एसिड अटैक सर्वाइवर की पीड़ा सुन हुए भाव‍-विभोर, दी सरकारी नौकरी, करेगी सिद्दारमैया के साथ काम

कर्नाटक सीएम एसिड अटैक सर्वाइवर की पीड़ा सुनते ही हुए भाव‍-विभोर, दे दी ऐसी सरकारी नौकरी कि करेगी सिद्दाममैया के साथ काम

कर्नाटक में कांग्रेस को सत्‍ता में आए अभी डेढ़ महीने का समय बीता है, इस महीने कार्यकाल में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। वहीं अब कर्नाटक के मुखिया ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है।

karmatka-cm

कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने एसिड अटैक सर्वाइवर का दर्द बांटने के लिए उसे नौकरी देकर आत्‍मनिर्भर बनाने का ऐलान किया है। ये नौकरी कोई छोटी मोटी नौकरी नहीं हैं, इस नौकरी को ज्‍वाइन करने के बाद वो प्रदेश के मुख्‍मयंत्री सिद्दारमैया के साथ काम करेगी। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला

दरअसल, कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को सिद्धारमैया ने अपने आवास पर जन शिकायतें सुन रहे थे।जिसमें एसिड अटैक से पीड़ित की पीड़ा सुनने के बाद मौके पर ही रोजगार देने का वादा किया। एसिड अटैक सर्वाइवर को कान्‍ट्रेक्‍ट के आधार पर अपने मंत्रालय में नौकरी देने की पेशकश की है।

ये वो लड़की है जिस पर 28 अप्रैल, 2022 को हमला हुआ था वह एम.कॉम पोस्‍ट ग्रेजुएट है। उसने और उसके माता-पिता ने जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से नौकरी की अपील की।

उसने बताया कि इससे पहले उसने कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई से अपील की थी लेकिन उसे रोजगार नहीं मिला। लड़की ने बताया कि उन्होंने रोजगार के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से भी अपील की थी, उन्होंने केवल वादा किया था लेकिन पीड़ित को नौकरी नहीं दी।

बयान के मुताबिक पीड़िता की गुहार सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उसे अपने मंत्रालय में अनुबंध के आधार पर नौकरी देने का निर्देश दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+