कर्नाटक कांग्रेस सरकार की आज से शुरू हुई 'अन्न भाग्य' और 'गृह ज्योति' 2 गारंटी स्कीम
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 1 जुलाई से अपनी दो गारंटियों को लागू कर दिया है। चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करते हुए अन्न भाग्य और गृह ज्योति स्कीम को आज से शुरू कर दिया है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की अन्न भाग्य योजना के तहत राज्य भर के बीपीएल कार्ड-धारकों को 10 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा। वहीं गृह ज्योति स्कीम के तहत 200 यूनिट बिजली ग्राहकों को मुफ्त दी जाएगी।
कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 'अन्न भाग्य' योजना को प्रदेश में आरंभ करने के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार है।
पांच किलो के पैसे होंगे खाते में ट्रांसफर
भाग्य अन्न योजना के तहत प्रत्येक सदस्य को कुल दस किलो चावल देने का कांग्रेस सरकार ने अपनी गारंटी में वादा किया गया था लेकिन अब पांच किलो चावल दिया जाएग और अतिरिक्त 5 किलो चावल के बदले में लाभार्थियों के बैंक खाते में 10 जुलाई के बाद पैसा जमा किया जाएगा।
देने के लिए सरकार के पास नहीं है पर्याप्त खाद्यान्न
पांच किलो चावल के बदल सरकार खाते में उतनी कीमत इसलिए जमा करवा रही है क्योंकि बीपीएल परिवार को दस किलो चावल देने के लिए प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं है।
जानें कितना पैसा अन्न भाग्य योजना के तहत पैसा होगा ट्रांसफर
बता दें कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए आवश्यक बड़ी मात्रा में चावल खरीदने में कठिनाई का सामना करते हुए, राज्य सरकार ने बुधवार को मुफ्त चावल योजना के तहत अतिरिक्त 5 किलो चावल के लिए लाभार्थियों के खातों में 34 रुपये प्रति किलो की दर से नकद भुगतान करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि 10 जुलाई के बाद ये प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में सरकार इन अनाजों को देने की कर रही है प्लानिंग
कर्नाटक मंत्री ने ये भी कहा है कि कुल अतिरिक्त 5 किलो चावल की इस योजना में सरकार कर्नाटक के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में योजना के तहत चावल के बजाय 2 किलो रागी और ज्वार को शामिल करने की योजना बना रही है। इसकी वजह ये है कि इन दो क्षेत्रों में इन दो अनाजों को मुख्य भोजन माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications