कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने पूरा किया वादा, चालू वित्‍तीय वर्ष से ही लागू करने जा रही पांचों गारंटियां

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया है कि चालू वित्‍तीय वर्ष से ही पांच गारंटियों को वो लागू करने जा रही है।

Karnataka cm

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सत्‍ता संभालने के चार दिन बाद ही चुनाव में प्रदेश की जनता से किए गई पांच गा‍रंटी वाले वादे को पूरा करने का शुक्रवार को ऐलान कर‍ दिया है। शुक्रवार को एक बैठक के बाद कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने ये ऐलान किया।

सीएम ने कहा कि पांच गारंटी योजनाएं हमारी कांग्रेस सरकार चालू वित्‍तीय वर्ष से ही लागू कर रही है।

सीएम ने मीडिया से बताया कि हमने आज कैबिनेट की बैठक की जिसमें हमारी कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए पांच चुनावी वादों पर गहन चर्चा की। जिसके बाद हमने तय किया है कि प्रदेश में हम अपनी पांचों गारंटियों को चालू वित्‍तीय वर्ष से ही लागू कर रहे हैं।

बता दें कर्नाटक में 10 मई को चुनाव हुआ था और 13 मई को चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को बड़ी शिक्‍स्‍त देते हुए 135 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करके राज्‍य में बहुमत की सरकार बनाई है।

Recommended Video

    DK Shivakumar ने बड़े तैश में क्या वादा कर डाला ? | Karnataka Assembly Session | वनइंडिया हिंदी

    मई 2022 में हुए कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने जनता से सरकार बनने पर पांच गारंटियों का वादा किया था। जिसे सरकार बनने के लगभग 20 दिन बाद ही पांच गारंटियों को चालू वित्‍तीय वर्ष से लागू करने का ऐलान कर दिया है।

    कांग्रेस की ये पांच गारंटियां क्‍या है

    • 'गृह ज्योति' योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली
    • 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत परिवार की प्रत्येक महिला प्रमुख को 2000 रुपये प्रति माह
    • 'अन्न भाग्य' योजना बीपीएल कार्ड धारको के हर सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल
    • 'युवा निधि' योजना के अंतर्गत बेरोजगार ग्रेजुएट को 3 हजार रुपये महीना और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना
    • 'शक्ति' योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। कर्नाटक में RSS कार्यकर्ता ने शेयर किया मुस्लिम महिलाओं पर ऐसा कार्टून, हुआ गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+