कर्नाटक में RSS कार्यकर्ता ने शेयर किया मुस्लिम महिलाओं पर ऐसा कार्टून, हुआ गिरफ्तार
कर्नाटक में RSS कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की कि बवाल मच गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है।

कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर हाल ही ही में एक कार्टून अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया था। अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिनजक स्टेटस शेयर करना उसे अब काफी भारी पड़ा है। पुलिस ने आपत्ति जनक व्हाट्सएप स्टेटस डालने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।
ये मामला कर्नाटक के रायचूर जिले का है, यहां एक आरएसएस कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाएं को "बच्चा बनाने वाली फैक्ट्री" दर्शाता हुआ कार्टून अपने व्हा्टअप स्टेटस पर शेयर किया था। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने और शिकायत दर्ज करने के बाद उसे रायचूर पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता को अरेस्ट किया है।
ये आरएसएस कार्यकर्ता रायचूर के लिंगासुगुर कस्बे के रहने वाले हैं जिनका नाम राजू थुंबक ने गुरुवार शाम को स्टेटस डाला था। थुम्बक के पोस्ट शेयर करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग भड़क उठे।
आरएसएस कार्यकर्ता के व्हाट्सएप स्टेटस पर तस्वीर वायरल होने के बाद समुदाय के सदस्यों ने पुलिस शिकायत दर्ज की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। मुस्लिम समाज की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात थुंबक को गिरफ्तार कर लिया। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
याद रहे अभी हाल ही में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिर्वतन हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को चुनाव में हरा कर सत्ता से बेदखल कर अपनी सरकार बनाई है। ये भी बता दें इस बार के चुनाव में जातिवाद और धर्म का मुद्दा पूरे चुनाव में छाया रहा। चुनाव से पहले मुसलमानों को मिलने वाला 5 प्रतिशत आरक्षण तत्म्कालीन भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया था। वहींं कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो मुसलमानों को दिया जाने वाला आरक्षण बहाल किया जाएगा।
Recommended Video

इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बरजंग दल जैसे संगठनों पर राज्य में प्रतिबंध लगाए जाने का संकल्प लिया था। जिसके बाद कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लेकर भगवान बजरंगबली का अपमान कर रही है। वहीं अब जब कांग्रेंस पार्टी की सरकार बनी चुकी है, तो लोग ये जानना चाहते हैं किे क्या बजरंग दल के अलावा कर्नाटक में आरएसएस जैसी संस्था पर भी क्या प्रतिबंध लगाया जाएगा? इसके जवाब में कर्नाटक के दलित विधायक और मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था कि जो भी शांति भंग करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications