Karnataka: कांग्रेस नेता के बेटे ने गर्लफ्रैंड को मारा चाकू, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस नेता के बेटे पर अपनी गर्लफ्रैंड को चाकू मारने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता लिंगराजू के बेटे राकेश ने अपनी प्रेमिका को चाकू मार दिया है। यह घटना कर्नाटक के दावानगरे स्थित केटीजे नगर पुलिस स्टेशन इलाके का है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी राकेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications