कर्नाटक सीएम की पत्नी पार्वती अस्पताल में हुईं एडमिट, सिद्धारमैया ने दिल्ली दौरे में किया बदलाव
कर्नाटक सीएम की पत्नी पार्वती की अचानक तबीयत खराब होने क बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को मंगलवार की रात को तबीयत बिगड़ने के बाद बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि उनकी हालत हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल ने बुधवार को एक बुलेटिन जारी किया और बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

सीएम की पत्नी पार्वती को मंगलवार की रात 11.30 बजे तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारणअस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके चलते बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री को बुधवार की सुबह 9:50 बजे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा के समय में बदलाव कर दिया।
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार 75 वर्षीय सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को तेज बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
वहीं अस्पताल ने सीएम की पत्नी का हेल्थ अपडेट देते हुए जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया उसमें बताया कि सीएम की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को कल रात भर्ती कराया गया था। वह स्थिर है और ऑक्सीजन पर है। वर्तमान में एमआईसीयू में है। आज वार्ड में उन्हें सिफ्ट कर दिया जाएगा।
बता दें एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार दिल्ली में कर्नाटक सरकार के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया को भी हिस्सा लेना है।
ये बैठक मुख्य रूप से कर्नाटक में लागू किए गए पांच गारंटी मुद्दों पर जो कई भ्रम हैं और वे जल्द से जल्द उन्हें ठीक करने के लिए चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वह लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications