Karnataka CM Oath Ceremony: सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के अलावा 8 मंत्रियों ने ली शपथ

Karnataka New CM: आज कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया, जहां सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बने।

Karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने इतिहास रचा, जिसके बाद आज वहां पर नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बने। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सहित विपक्ष के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे। पढ़िए शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े सभी अपडेट-

LIVE Feed
May 20, 2023, 6:23 PM IST

लक्ष्मी योजना लागू

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नवगठित सरकार के राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद गृह लक्ष्मी योजना को लागू करने का आदेश जारी किया। इस योजना के तहत कर्नाटक में घर की प्रत्येक महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
May 20, 2023, 2:44 PM IST

'स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे'

बेंगलुरु: नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको एक स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।
May 20, 2023, 2:42 PM IST

'विधानसौधा' पहुंचे सीएम-डिप्टी सीएम

कर्नाटक: राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, परिषद के मंत्रियों के साथ बेंगलुरु में 'विधानसौधा' पहुंचे।
May 20, 2023, 1:42 PM IST

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको एक स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।
May 20, 2023, 1:40 PM IST

ये हैं कर्नाटक के 8 मंत्री

डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, रामलिंगा रेड्डी, रियांक खड़गे और एम बी पाटिल।
May 20, 2023, 1:39 PM IST

पांच वादे होंगे पूरे

राहुल गांधी ने दावा किया कि दो घंटे में कर्नाटक कैबिनेट की पहली बैठक होगी और पांच वायदे कानून बन जाएंगे।
May 20, 2023, 1:38 PM IST

मोहब्बत की दुकान खोली: राहुल

राहुल ने ये भी कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती। नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है।
May 20, 2023, 1:37 PM IST

राहुल गांधी ने कही ये बात

वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई।
May 20, 2023, 1:24 PM IST

8 मंत्री बने

सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के अलावा 8 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
May 20, 2023, 1:14 PM IST

इन नेताओं ने भी ली शपथ

सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
May 20, 2023, 1:13 PM IST

कर्नाटक के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण के बाद राज्य सरकार के विधान मंडल 'विधानसौधा' में उनके नाम की तख्ती लगाई गई।
May 20, 2023, 1:11 PM IST

प्रियांक भी बने मंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
May 20, 2023, 1:10 PM IST

एमबी पाटील ने ली शपथ

एमबी पाटील लिंगायत नेता हैं। 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो वो सिंचाई मंत्री थे। इसके अलावा वो पांच बार विधायक रह चुके हैं।
May 20, 2023, 1:01 PM IST

इन नेताओं ने भी ली शपथ

डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
May 20, 2023, 12:48 PM IST

डीके शिवकुमार ने भी ली शपथ

सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने शपथ ली। उनको डिप्टी सीएम का पद मिला है।
May 20, 2023, 12:43 PM IST

सिद्धारमैया की ताजपोशी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया, राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
May 20, 2023, 12:40 PM IST

कर्नाटक के राज्यपाल सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।
May 20, 2023, 12:39 PM IST

राष्ट्रगान के साथ शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है।
May 20, 2023, 12:36 PM IST

फारूक अब्दुल्ला भी पहुंचे

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
May 20, 2023, 12:33 PM IST

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।
May 20, 2023, 12:33 PM IST

सिद्धारमैया स्टेज पर पहुंचे

कर्नाटक में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है। सिद्धारमैया विपक्षी और कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं।
May 20, 2023, 12:27 PM IST

कौन-कौन से नेता मौजूद?

कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
May 20, 2023, 12:26 PM IST

नीतीश कुमार भी मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
May 20, 2023, 12:25 PM IST

गहलोत भी पहुंचे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने डीके शिवकुमार को बधाई दी।
May 20, 2023, 12:23 PM IST

एम.के. स्टालिन का डीके शिवकुमार ने स्वागत किया।
May 20, 2023, 12:20 PM IST

महबूबा भी पहुंचीं

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी कार्यक्रम में पहुंची हैं। कुछ देर में शपथग्रहण शुरू होगा।
May 20, 2023, 12:16 PM IST

एम.के. स्टालिन भी पहुंचे

कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहुंचे।
May 20, 2023, 12:11 PM IST

कमल हासन भी पहुंचे

एक्टर और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
May 20, 2023, 12:00 PM IST

प्रियांक खड़गे भी पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वो भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
May 20, 2023, 11:59 AM IST

कार्यकर्ताओं का अभिवादन

डीके शिवकुमार ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+