2019 के लोकसभा चुनाव तक मुझे कोई छू भी नहीं सकता है: कुमारस्वामी

Recommended Video

    HD Kumaraswami ने Farmers कर्ज माफी पर Tweet कर Opposition को दी खुली चुनौती | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार के भविष्य को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। इसे लेकर शुकवार को राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक तो उन्हें कोई छू नहीं सकता है। मेरे पास एक साल का समय है और इसका सदुपयोग राज्य के हित में होगा। गठबंधन की कर्नाटक सरकार जुलाई में अपना बजट पेश करेगी।

    गठबंधन की यह सरकार स्थिर होकर चलेगी

    गठबंधन की यह सरकार स्थिर होकर चलेगी

    मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि, 'गठबंधन की यह सरकार स्थिर होकर चलेगी। मैं जानता हूं कि एक साल तक मुझे कोई छू नहीं सकता। मैं कम से कम एक साल, लोकसभा चुनाव होने तक यहां रहूंगा। तब तक मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।' सीएम का यह भी कहना था कि कुछ लोगों को उनका फिर से बजट पेश करना परेशान करेगा। वह सोचते हैं कि सीएम नाम के लिए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी की परवाह नहीं है। वह कर्नाटक व इसके बाशिंदों के लिए खुलकर फैसले लेंगे।

    जल्द किसानों के कर्जमाफी की घोषणा

    जल्द किसानों के कर्जमाफी की घोषणा

    बेंगलुरु में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जो वक्त उन्हें मिला है उसमें वह शांत नहीं बैठेंगे और राज्य की जनता के हित में फैसला लेंगे। किसानों का कर्ज माफी को लेकर भी उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि वह ऐसा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द इसकी घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 30 मई को विधानसभा में किसान संघ और संगठनों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह कृषि ऋण में छूट देने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

    गठबंधन में सब ठीक है

    गठबंधन में सब ठीक है

    कुमारस्वामी ने ट्वीट में कहा, 'प्रिय किसान कर्ज माफी पर कोई भ्रम नहीं है। कर्ज माफी के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अधिकतम किसानों को इसका फायदा मिले। मैं प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं और जल्द इसकी घोषणा करूंगा।' बता दें कि, कुमारस्वामी ने कुछ समय पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और कहा था कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+