रजनीकांत की फिल्म 'काला' बैन पर बोले कुमारस्वामी, मैने HC के आदेश का पालन किया, ये मेरी जिम्मेदारी
रजनीकांत की फिल्म 'काला' बैन पर बोले कुमारस्वामी, मैने HC के आदेश का पालन किया, ये मेरी जिम्मेदारी
बेंगलुरु। रजनीकांत की फिल्म काला के बैन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया है, जो करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने सिर्फ हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया है। कुमारस्वामी ने कहा कि एक व्यक्ति के रुप में मेरे अवलोकन के अनुसार इस तरह के वातावरण में प्रोड्यूसर्स और वितरकों द्वारा फिल्म रिलीज करना ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कावेरी जल विवाद पर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाली पानी को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications