#KarnatakaFloorTest: फ्लोर टेस्ट से पहले येदुरप्पा ने दिया इस्तीफा, महज ढाई दिन चली सरकार

बेंगलुरू। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिर गई है। सीएम येदुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदुरप्पा ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। विधानसभा में सभी नए विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद येदुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश किया। हालांकि प्रस्ताव पेश करने के साथ ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, जिसमें वो कई बार भावुक भी हुए। भाषण खत्म होने पर येदुरप्पा ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। विधानसभा में इस्तीफे के बाद अब राज्यपाल से मिलकर सीएम पद से येदुरप्पा इस्तीफा देंगे। दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब कांग्रेस-जेडीएस को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के न्यौते का इंतजार है।

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरी, येदुरप्पा ने दिया इस्तीफा

विधानसभा में इस्तीफे का ऐलान करने से पहले येदुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने हमें सराहा। लोगों ने हमें बड़े प्यार से चुना है। हम 40 सीटों से 104 सीटों तक पहुंचे। जनादेश कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ गया है। दोनों का गठबंधन अवसरवादिता का है। जनादेश के खिलाफ दोनों एक हो गए। उन्होंने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि कुमारस्वामी की सीएम नहीं बनने दूंगा, और अब उन्हें ही सीएम के तौर पर समर्थन का ऐलान किया है।

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए येदुरप्पा ने कर्नाटक की पिछली सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के किसान आंसू बहा रहे हैं, कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि जब तक मैं जिंदा रहूंगा किसानों के हित के लिए काम करता रहूंगा। बता दें कि फ्लोर टेस्ट से पहले कर्नाटक में लंबा सियासी घमासान देखने को मिला। चुनाव नतीजे आने के बाद राज्यपाल ने पहले बीजेपी को सबसे बड़े दल के तौर पर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। फ्लोर टेस्ट के लिए 15 दिन का समय येदुरप्पा को दिया गया। बीजेपी के पास 104 सीटें थीं जबकि बहुमत के लिए 112 के आंकड़े की जरूरत थी। दूसरी ओर कांग्रेस-जेडीएस ने मिलकर बहुमत होने का दावा किया। हालांकि राज्यपाल के फैसले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश सुनाया। शनिवार शाम 4 बजे फ्लोर टेस्ट से पहले येदुरप्पा ने विधानसभा से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस्तीफे के साथ ही अब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+