कर्नाटक के सीएम ने दिए लॉकडाउन के संकेत, बीजेपी की जन आशीर्वाद रैलियों पर जताई चिंता

बेंगलुरु, सितंबर 04। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के अंदर कोविड प्रोटोकॉल को और सख्त करने के निर्देश शनिवार को दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये संकेत भी दे दिए हैं कि अगर राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण के मामले इसी तरह सामने आते रहे तो फिर प्रभावित जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को देखते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम और रैलियों को रोकने का आदेश भी दिया है।

Karnataka cm

'रैलियों के आयोजन को गंभीरता से ले रहे हैं'

मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों से जुड़ी रैलियों के आयोजन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम इन रैलियों के आयोजन को काफी गंभीरता से ले रहे हैं, क्योंकि इस तरह के कुछ आयोजन हुए हैं, हम एक बार फिर ऐसे आयोजनों के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करेंगे।" आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा की 'जनआशीर्वाद रैलियों' में बड़े स्तर पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है, जिसकी आलोचना सीएम ने की है।

पहली से लेकर 5वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे अभी- कर्नाटक सीएम

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार अभी कक्षा पहली से 5वीं तक के स्कूलों को भी खोलने पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी बड़ी क्लास के स्कूल खोले जाने के फैसले की हम समीक्षा करेंगे, उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने 23 अगस्त से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी, जबकि कक्षा 6वीं और 7वीं के स्कूल 8 सितंबर से खुल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+