कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोले-मोदी ने भारत को मजबूत बनाया, नेहरू से उनकी तुलना नहीं की जा सकती

नई दिल्ली, 28 मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नहीं की जा सकती है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की तुलना में सीमा से जुड़े मुद्दों और राष्ट्र की एकता व अखंडता से संबंधित मामलों पर कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह (सिद्धरमैया) द्रविड़ हैं या आर्य।

Karnataka cm Basavaraj Bommai says modi Made India Strong, No Comparison With Nehru

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को आरएसएस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि संगठन से जुड़े लोग ''मूल भारतीय '' ''द्रविड़'' हैं या ''आर्य'' । सिद्धरमैया की इस टिप्पणी पर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। सिद्धरमैया ने यहां नेहरू की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि मोदी और नेहरू की तुलना नहीं की जा सकती।

सिद्धरमैया ने कहा था, ''कहां नेहरू, कहां मोदी। यह जमीन और आसमान की तुलना करने जैसा है, इसकी कोई तुलना नहीं है ... उन्होंने (मोदी ने) नेहरु के सभी अच्छे कामों जैसे पंचवर्षीय योजनाएं और अन्य योजनाओं पर पानी फेर दिया है। सिद्धरमैया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, बोम्मई ने शनिवार को कहा कि ऐसी तुलना नहीं की जा सकती और राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता को लेकर मोदी ने नेहरू की तुलना में मजबूत कदम उठाए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, स्वाभाविक है, उनकी (मोदी की) नेहरू से तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि चीन ने जब (1962 में) भारत पर आक्रमण किया तो नेहरू ने उचित कदम उठाए बिना सीमावर्ती क्षेत्रों को (चीन को) दे दिया, जबकि नरेंद्र मोदी मजबूती से खड़े रहे हैं और उन्होंने (हाल में सीमा पर हुई झड़पों में) हमारे सीमा क्षेत्रों की रक्षा की।

बोम्मई ने कहा कि, पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने भारत की एकता व अखंडता के लिये काम किया है, इसके कई उदाहरण भी हैं। मोदी ने भारत को मजबूत बनाया है, लिहाजा तुलना का कोई सवाल ही नहीं उठता। वहीं सिद्धरमैया कि आरएसएस के बारे में की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं पूछता हूं कि सिद्धरमैया कहां से आए, वह द्रविड़ हैं या आर्य। पहले उन्हें यह बताने दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+