Karnataka chunav: ये हैं पांच सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें डीके शिवकुमार की कितनी बढ़ी संपत्ति
Karnataka chunav लड़ने के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन करते समय हलफनामें में अपनी संपत्ति की घोषणा की है। इसके अनुसार आइए जानने हैं पांच सबसे अमीर कैंडीडेट कौन हैं और किस पार्टी से हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब महज पांच दिन बाकी बचे है। इस चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर राजनीतिक दल जीत हासिल कर कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। इस बार के चुनाव में कर्नाटक की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही इन सभी पार्टियों का चुनाव आक्रामक हो चुका है। इस बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के ने अपना नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति के बारे में भी खुलासा किया है। जिसमें कुछ उम्मीदारों की संपत्ति में पिछली बार की तुलना में इस बार करोड़ों की संपत्ति का इजाफा हुआ है।
1087 करोड़पति हैं उम्मीदवार
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा विश्लेषण किए गए आंकड़ों में कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवारों का खुलासा किया गया है। इस विश्लेषा के अनुसार कर्नाटक के मौजूदा विधायकों में से 42 प्रतिशत या 1087 करोड़पति हैं। 20 वहीं 18 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में, 2560 उम्मीदवारों में से 883 (35 प्रतिशत) करोड़पति थे। वही अब आइए जानते हैं इस चुनाव में पांच सबसे अमीर उम्मीदवार कौन हैं? वो कितने मालामाल हैं?

एमटीबी नागराज
कर्नाटक के लघु उद्योग मंत्री एम टी बी नागराज कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीवारों में नंबर वन पर है। उनकी कुल संपत्ति 1,614 करोड़ रुपये है। 2018 के बाद उनकी संपत्ति में करीब 600 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के एमटीबी नागराज कांग्रेस के शरथ बचेगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

डीके शिवकुमार
सात बार विधायक बन चुके डीके शिवकुमार जो कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी क प्रदेश अध्यक्ष भी हैं उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 1,358 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इतनी संपत्ति के साथ शिवकुमार सबसे अमीर उम्मीदवारों में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस डीके शिवकुमार की संपत्ति में 68 प्रतिशत की वृद्धि हु्ई है। डीके शिवकुमार जो अपने प्रशंसकों के बीच 'कनकपुरा बंदे' के नाम से जाते हैं, वो इस बार अपनी कनकपुरा सीट पर भाजपा नेता आर अशोक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी केस चल रहा है।

मुनिरत्ना नायडू
कर्नाटक के बागवानी मंत्री, मुनिरत्ना राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 293 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इतनी अधिक संपत्ति के साथ वो कर्नाटक चुनाव में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के बाद से उनकी संपत्ति में 250 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

एच.डी. कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल एस प्रमुख एच.डी. कुमारस्वामी ने संपत्ति 181 करोड़ रुपये की घोषित की है। जबकि 2018 में उनके द्वारा घोषित संपत्ति 14 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी।। कुमारस्वामी चन्नापटना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं कि उन्होंने 2018 में कर्नाटक के राजनेता, अभिनेता-रियाल्टार सीपी योगेश्वर को हराकर जीत हासिल की थी।

बी वाई विजयेंद्र
कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवारों में पांचवे नंबर बी वाई विजयेंद्र हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के छोटे बेटेबी वाई विजयेंद्र ने अपने घोषणा पत्र 126.18 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। विजयेंद्र, जिन्होंने भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष और भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में वर्षों तक काम किया है, आने वाले राज्य चुनावों में अपनी चुनावी शुरुआत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Karnataka chunav: आपराधिक रिकॉर्ड वाले कांग्रेस के सबसे अधिक हैं उम्मीदवार, जानें अन्य पार्टियों का हाल












Click it and Unblock the Notifications