Karnataka Chunav Exit Poll 2023: 'कांग्रेस' बनी किंग, बीजेपी की विदाई तय, जानें सभी Exit Poll के नतीजे
Karnataka Chunav Exit Poll Live Updates in Hindi कर्नाटक में वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद अब से थोड़ी देर में एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे।

Karnataka Chunav Exit Poll Live: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। सी-वोटर, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया, जन की बात, TV9 Kannada C-VOTER, न्यूज नेशन और पी मारक्यू, Republic TV P-MARQ, India TV- CNX सहित कई एग्जिट पोल आ चुके हैं। ऐसे में ज्यादातर में कांग्रेस की जीत पक्की बताई जा रही है। जबकि बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।
ऐसे में किसकी सरकार बनेगी यह 13 मई को परिणाम आने के बाद ही साफ होगा। सभी एग्जिट पोल को एक जगह जानने के लिए देखिए नीचे लाइव ब्लॉग में...
LIVE Feed
सीएन अश्वथ नारायण का बयान
कर्नाटक के मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि जनता को गठबंधन की सरकार नहीं चाहिए उनको एक स्थिर सरकार चाहिए और स्थिर सरकार ही लोगों के हित में काम कर सकती है। लोग डबल इंजन सरकार की तरफ देख रहे हैं और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस कभी भी लोगों के मुद्दों पर खड़ी नहीं उतरी है उन्होंने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है।
हम 146 सीटों को पार करेंगे-डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे इन नंबरों (एग्जिट पोल) पर विश्वास नहीं है। मैं अपने आंकड़ों पर कायम हूं कि हम 146 सीटों को पार कर लेंगे। कर्नाटक में डबल इंजन विफल हो गया है। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
एग्जिट पोल पर बीएस येदियुरप्पा का बयान
एग्जिट पोल के बाद अब कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे अब भी 100% विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। त्रिशंकु विधानसभा या गठबंधन सरकार का कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। हमें 115-117 सीटें मिलने वाली हैं, इसलिए अभी जद (एस) के साथ जुड़ने का सवाल ही नहीं उठता।
ABP News-C Voter में कांग्रेस की जीत
ABP News-C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 83-95 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को 100-112 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं जेडीएस को 21-29 सीटें हासिल हो सकती हैं, और अन्य तथा निर्दलीयों के खाते में 0-6 सीटें जा सकती हैं।
India Today एग्जिट पोल में कांग्रेस की 'जीत'
India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। 224 सीटों में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जबकि 3 सीटों पर अन्य का कब्जा होगा।
PEOPLES PULSE Exit Poll- कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
PEOPLES PULSE Exit Poll के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है। कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 107 से 119 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है। बीजेपी को 78 से 90 सीटे मिली है, जबकि जेडीएस 23 से 29 सीटें जीतने में कामयाब होगी। बता दें कि सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 का जादुई आंकड़ा छूना होगा।
Suvarna News - Jan Ki Baat Exit Poll
कर्नाटक चुनावों को लेकर जन की बात का एग्जिट पोल जारी हो गया है। जिसमें भाजपा को 37 से अधिकतम 117 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जेडीएस को 21 और अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications