Karnataka Bus Accident: ओवरटेक की होड़ या ट्रक बना यमराज? टक्कर के बाद जिंदा बचे यात्री ने सुनाई आपबीती
Karnataka Chitradurga Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हुए इस खौफनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बच निकलने वाले यात्रियों के बयान उस मंजर की गवाही दे रहे हैं जिसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोगों के घायल होने की खबर है।
इस हादसे में बाल-बाल बचे यात्री आदित्य ने मीडिया को बताया कि, 'जैसे ही टक्कर हुई, मैं अपनी सीट से नीचे गिर गया। जब आंख खुली तो चारों तरफ सिर्फ आग ही आग थी। बस का मुख्य दरवाजा जाम हो चुका था और वह खुल नहीं रहा था।

'अंदर लोग चीख रहे थे'
मौत सामने देख हमने खिड़कियों के शीशे तोड़े और बाहर की तरफ छलांग लगाई। अंदर लोग चीख रहे थे, कुछ लोग दूसरों की मदद करने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला।'
ओवरटेक की होड़ या यमराज बना ट्रक?
हादसे के वक्त उसी हाईवे से गुजर रहे सचिन नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि यह सब कुछ एक झटके में हुआ। सचिन के मुताबिक, 'शिवमोग्गा जा रही इस स्लीपर बस ने हमारी गाड़ी को ओवरटेक ही किया था कि तभी सामने से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर बस के अगले हिस्से से टकरा गया। ट्रक की टक्कर सीधे बस के डीजल टैंक के पास हुई, जिससे धमाका हुआ और चंद सेकंड में पूरी बस आग का गोला बन गई।'
डीजल टैंक बना मौत का कारण
पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक ने बस के फ्यूल टैंक पर सीधा हमला किया था। टक्कर लगते ही सारा डीजल बाहर की तरफ फव्वारे की तरह निकला और आग पकड़ ली। बस का स्लीपर कोच होना और आग का तेजी से फैलना यात्रियों के लिए काल बन गया।
इस भीषण अग्निकांड में ट्रक चालक सहित कम से कम 9 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि केवल कुछ ही मुसाफिर जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे।
हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-48 पर कोहराम मच गया। एक चश्मदीद महिला यात्री ने बताया कि बस के जलने और मलबे के कारण हाईवे पर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है और यात्रियों को इस रूट पर सफर न करने की सलाह दी जा रही है। रेस्क्यू टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरी तरह खाक हो चुकी बस से अवशेषों को निकालने का काम जारी है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications