कर्नाटक घूसकांड: बीजेपी पर केजरीवाल का हमला, पूछा- इतना कैश मिलने के बाद भी विधायक की गिरफ्तारी क्यों नहीं?

कर्नाटक घूसकांड को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि आखिर विधायक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

Karnataka

हाल ही में कर्नाटक में एक बड़े घूसकांड का खुलासा हुआ, जहां लोकायुक्त की टीम ने बीजेपी विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 40 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उनसे ये सवाल पूछा कि इतने बड़े घूसकांड के बाद भी मदल वीरुपक्षप्पा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

दरअसल इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक को अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही उनको 48 घंटे के अंदर जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा। एक पत्रकार ने इस खबर को शेयर किया, जिसको रिट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, मनीष सिसोदिया के घर से रेड में कुछ नहीं मिला। उन पर CBI, ED की सारी धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया। आपकी पार्टी के MLA के यहां इतना कैश मिला, उसकी गिरफ्तारी नहीं? अब आप कभी भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात तो मत ही करना। आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता।

रैली में भी साधा था निशाना
पिछले हफ्ते सीएम केजरीवाल ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां पर भी उन्होंने ये मुद्दा उठाया था। सीएम ने कहा कि मंत्री के बेटे के पास से 8 करोड़ रुपये बरामद हुए, उनको गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया। वे उन्हें अगले साल पद्म भूषण से सम्मानित कर सकते हैं।

घर से 6 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिली
प्रशांत कुमार बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड में मुख्य लेखाकार है। उसको 40 लाख की घूस लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा। लोकायुक्त के मुताबिक एक ठेकेदार ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें उसने कहा कि कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) में कच्चे माल की सप्लाई के लिए प्रशांत ने उनसे 81 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। प्रशांत के पिता और बीजेपी विधायक मदल वीरुपक्षप्पा ही केएसडीएल के अध्यक्ष थे। हालांकि घूसकांड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में जब लोकायुक्त ने अन्य जगहों की तलाशी ली, तो उसे 6.1 करोड़ रुपये मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+