कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी बोले- मंत्री पद को लेकर है विवाद, कांग्रेस लेगी सही फैसला

बेंगलूरू: एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के बाद से लगातार कांग्रेस और जेडीएस के बीच खींचतान चल रही है। मंत्रीपद को लेकर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने स्वीकार किया है कि पोर्टफोलियो को लेकर कांग्रेस और जेडीएस के बीच कुछ विवाद है। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कांग्रेस इस मामले में सही निर्णय लेगी।

Karnataka Cabinet expansion: There is some tension says Kumaraswamy

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने स्वीकार किया , 'हां, कुछ मतभेद हैं लेकिन उम्मीद है कि कांग्रेस के नेता सही फैसला लेंगे।' मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का ये बयान ऐसे समय आया है जब एम बी पाटिल के आवास पर एक बैठक में एम टी बी नागराज, सतीश जर्किहोली, के सुधाकर और बेग समेत असंतुष्ट विधायक शामिल हुए थे।

कांग्रेस के नाराज विधायकों के रवैये पर डीके शिवकुमार ने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी को धक्का पहुंचा है। पार्टी ने खाली पदों को भरने के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं। हमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा है। हमें पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास मजबूत करना होगा। इसके पहले जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को हुआ जिसमें 14 कांग्रेस के और 9 जेडीएस के मंत्री थे जबकि एक बसपा और एक केपीजेपी के मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+