Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Cabinet Expansion: सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल हुए 24 और मंत्री, कांग्रेस ने बताई जाति भी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक सप्‍‍ताह पहले सत्‍ता संभाल ली है। शनिवार को सीएम सिद्धारमैया की कैबिनेट में 24 और नए मंत्री शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने लिस्‍ट जारी कर उनकी जाति भी बताई है

Expansion of Congress government

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक विधानसभाचुनाव में बहुमत से भी कही अधिक 135 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने पूरी तरह से राज्‍य की कमान अपने हाथों में ले ली है। एक सप्‍ताह पहले शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी और डीके शिवकुमार ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ और आठ विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

वहीं एक सप्‍ताह बाद आज शनिवार को सिद्धारमैया की कैबिनेट में 24 और विधायकों को शामिल कर मंत्री बनाया गया है। शनिवार को नए 24 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है। रोचक बात ये है कि कांग्रेस ने जो कर्नाट सरकार के जिन मंत्रियों के नामों की लिस्‍ट जारी की है, उसके साथ उनकी जाति के बारे में भी सूचित किया है, कि कौन मंत्री किसी जाति या समुदाय से ताल्‍लुक रखता है।

कांग्रेस ने बताया किस जाति के हैं मंत्री

सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल हुए इन 24 मंत्रियों में 6 लिंगायत और चार वोक्‍कालिगा समुदाय से हैं, वहीं इनमें तीन विधायक अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति से ताल्‍लुक रखते है। मंत्री बनाए गए पांच विधायक पिछड़े समुदाय जिसमें कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीर समुदाय से आते हैं। वहीं सिद्धारमैया कर कैबिनेट में महज एक ब्राह्मण है जो दिनेश गुंडू राव हैं।

सिद्धारमैया और डीके के ये करीबी विधायक बनाए गए मंत्री

सिद्धारमैया के करीबियों में कृष्णा बायरेगौड़ा, के वेंकटेश, दिनेश गुंडू राव, एचसी महादेवप्पा, केएन राजन्ना और रहीम खान गिने जाते हैं। वहीं लक्ष्‍मी हेब्बलकर मधु बंगरप्‍पा, डी सुधाकर, चेतुवाराय स्‍वामी, मंकुल वैद्य और एसी सुधाकर उपमुख्‍यमंत्री डीकेशिवकुमार के विधायक की करीबी हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

एच के पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांद्रे और राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने शनिवार को सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इनके अलावा, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदगी, शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेशा बी एस, मधु बंगारप्पा, एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र आज शपथ ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+