#Karnataka: कर्नाटक के 23वें सीएम के तौर पर बीएस येदियुरप्‍पा ने ली शपथ, मोदी-शाह नहीं हुए शामिल

Recommended Video

    BS Yeddyurappa takes oath as the chief minister of Karnataka at Raj Bhavan | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। कर्नाटक के 23वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्‍पा ने आज सुबह 9 बजे शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है।आपको बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार की शाम बी. एस. येदियुरप्पा को नई सरकार गठित करने और गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था, येदियुरप्पा को 15 दिनों के अंदर अपना बहुमत साबित करना होगा।

    कर्नाटक के 25वें सीएम के तौर पर बीएस येदियुरप्‍पा ने ली शपथ

    हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं रहे, जिसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम बहुत आनन-फानन में हुआ इसलिए मोदी-शाह इसका हिस्सा नहीं बन पाए।

    येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे मोदी-शाह....

    आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार आधी रात के बाद सुनवाई की। करीब 3.30 तक चली इस ऐतिहासिक सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर तो रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस मामले की सुनवाई अब शुक्रवार सुबह 10:30 बजे होगी, जिसमें कोर्ट ने दोनों पक्षों से विधायकों की लिस्ट भी लाने को कहा गया है।

    येदियुरप्पा के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई

    शपथग्रहण का न्योता मिलने के बाद येदियुरप्पा के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, अचानक उनके घर के सामने पुलिस तैनात हो गई, रातों रात शपथ ग्रहण की तैयारियां होने लगीं थी। पारंपरिक वेसभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे कई कलाकारों ने वहां डांसकर अपनी खुशी जताई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+