कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, सीएम का 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, सीएम का 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

मंगलुरू। कर्नाटक के मंगलुरू में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे दीपक राव की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। शव के घर पहुंचने पर बड़ी तादाद में लोग वहां पहुंचे। मंगलुरू के सुराथकल कटिपाला में उनके घर के आसपास बड़ी तादाद में भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के लोग पहुंचे। इस दौरान लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। वहीं कर्नाटक के भाजपा सांसदों ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने कर्नाटक सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनकारी नीति आपनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक युवक के शवयात्रा को निकालने की इजाजत नहीं दी है, हालांकि मृतक के घर पर बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हैं।

बुधवार को हुई थी हत्या

बुधवार को हुई थी हत्या

बुधवार को मंगलुरु के पास कटिपल्ला में दोपहर को कार में सवार 4 लोगों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे 28 साल के दीपक राव की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले पर कर्नाटक के आरएसएस मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजेश पद्मार ने ट्वीट कर बताया कि दीपक राव बजरंग दल और बीजीपी का सक्रिय वॉलंटियर था। हालांकि, बाद में बजरंगदल के कर्नाटक संयोजक सूर्येणरायन ने कहा कि दीपक बजरंग दल का सदस्य नहीं था, वो बस कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था।

चारो आरोपी गिरफ्तार

चारो आरोपी गिरफ्तार

दीपक को कटिपल्ला में उस समय रोका जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। दीप एक कंपनी में मोबाइल सिम कार्ड वितरण का काम करता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के राजनीतिक जुड़ाव का पता नहीं चल पाया है। मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी आर सुरेश ने बताया है कि चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कमल पंत को मंगलुरु भेजा है. मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी आर सुरेश ने धारा 144 कल तक के लिए शहर में लगाया है।

एनआईए से जांच की मांग

एनआईए से जांच की मांग

वहीं भाजपा सांसद एन के कतील ने इस हत्या की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है और लगातार हिन्दूवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+