नवीन के शव को लेकर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा-डेड बॉडी की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग
बेंगलुरु, 03 मार्च: यूक्रेन में हो रही रूसी हमलों में सैंकड़ों भारतीय छात्र अभी भी फंसे हुए हैं। यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। अरविंद बेलाड ने कहा कि, शव की जगह और छात्रों को लाया जा सकता है। बेलाड ने कहा कि एक शव के बजाय आठ लोगों को एक विमान में बैठाया जा सकता है।

नवीन के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने गुरुवार को कहा कि शव की जगह और छात्रों को वापस लाया जा सकता है। बेलाड ने कहा, विमान में एक शव के लिए जरूरी जगह में आठ लोगों को समायोजित किया जा सकता है और उन्हें वापस लाया जा सकता है। सरकार मृतक नवीन के शव को यूक्रेन से वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि, यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। जो जिंदा हैं, उन्हें तो वापस लाना मुश्किल हो रहा है, शव को लाना तो बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद विदेश मंत्रालय एमबीबीएस छात्र नवीन के शव को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक शव को फ्लाइट में लाने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है। शव के लिए जरूरी स्थान पर, आठ व्यक्तियों को बैठाया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।
नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर यूक्रेन में 1 मार्च को रूसी गोलाबारी का शिकार होने वाले पहले भारतीय छात्र थे। उसके माता-पिता और भाई भारत सरकार से उसके शव को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। नवीन के पिता शेखरप्पा ने पीएम मोदी से बात करते हुए यूक्रेन में फंसे हजारों छात्रों को वापस लाने की अपील की। यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन भी इसी क्षेत्र से आते हैं।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications