कर्नाटक बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, कौन बनेगा विपक्ष का नेता? इसपर होगा फैसला

Karnataka BJP legislature meeting: : कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक आज बेंगलुरु में होगी। अपने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के तुरंत बाद, मुख्य विपक्षी दल भाजपा विपक्ष का नेता चुनने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक कर रही है। कर्नाटक भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा था कि भाजपा विधायक दल की बैठक 17 नवंबर को होगी।

विधानसभा चुनाव के लगभग छह महीने बाद भाजपा अपने विधायक दल का नेता चुनने जा रही है, जो विपक्ष का भी नेता बनेगा। यह बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह से बेलगावी में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले हो रही है।

Karnataka BJP legislature party meeting

इससे पहले बजट सत्र सहित पहले के दो सत्र विपक्षी नेता के बिना आयोजित किए गए थे। इससे भाजपा को शर्मिंदा होने के अलावा सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ा था। अगला विधानसभा सत्र 4 दिसंबर से 10 दिनों के लिए बेलगावी के जिला मुख्यालय शहर में "सुवर्ण विधान सौधा" में शुरू होने वाला है।

कौन हो सकता है विपक्ष का नेता?

चूंकि भाजपा पहले ही एक लिंगायत नेता बी.वाई. विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बना चुकी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विपक्ष का नेता वोक्कालिगा (कर्नाटक का समुदाय ) के अन्य प्रमुख समुदाय या ओबीसी समुदायों में से एक होने की संभावना है।

वोक्कालिगा नेताओं के साथ-साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री आर. अशोक और सी.एन. अश्वथ नारायण और ओबीसी नेता सुनील कुमार इस पद के लिए रेस में सबसे आगे हैं। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा-जद(एस) गठबंधन के सवाल पर बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा था कि, जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल करने का फैसला किया है, तो एकता के साथ काम करना हर किसी का कर्तव्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+