येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 31 जुलाई तक का समय

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। शुक्रवार सुबह भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा राज्‍यपाल वजुभाई वाला से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद आज शाम 6 बजे येदियुरप्पा सीएम पद की शपथ लेंगे। बीएस येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है। 31 जुलाई तक उनको सदन में फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा।

येदियुरप्पा को 31 जुलाई तक साबित करना होगा बहुमत

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्‍पा ने कहा कि मैं सरकार बनाने का दावा पेश करने और मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए राज्‍यपाल से मिला। राज्यपाल से मुलाकात कर उनको 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। राज्‍यपाल इसको लेकर राजी हो गए हैं। और मैंने उन्‍हें इस बाबत पत्र भी सौंपा। मैं आज शाम छह बजे शपथ लूंगा। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और एचडी कुमारस्वामी को भी न्योता भेजा गया है।

भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 105 विधायक हैं। 2018 में चुनाव परिणाम के बाद येदियुरप्पा ने सरकार बनाई थी लेकिन वो बहुमत साबित नहीं कर सके थे। इसके बाद जेडीएस ने कांग्रेस, बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाई थी और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। करीब 14 महीने के बाद इसी महीने कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायकों ने पद से इस्तीफा दे दिया। विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी को फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़ा। मंगलवार को फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी बहुमत साबित करने में नाकाम रहे। उनकी सरकार के पक्ष में 99, खिलाफ में 105 वोट पड़े। जिसके बाद एक बार फिर येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+