कर्नाटक चुनाव: बदामी सीट से सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा सांसद बी श्रीरामुलु

कर्नाटक चुनाव: बदामी सीट से

Recommended Video

    Karnataka Elections: Congress के Siddaramaiah को BJP के B Sriramulu देंगे टक्कर । वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्ट के सांसद बी श्रीरामुलु ने आज कर्नाटक की बदामी सीट से नामांकन किया है। बता दें कि इसी सीट राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धारमैया भी चुनाव लड़ रहे हैं। बदामी, सिद्धारमैया की दूसरी सीट है। वो राज्य की चामुण्डेश्वरी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पहले इस बात की अटकलें थीं कि खुद बीएस येदियुरप्पा इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में बी श्रीरामुलु को जगह मिली। श्रीरामुलु फिलहाल राज्य की बेल्लारी सीट से लोकसभा सांसद हैं।

    कर्नाटक चुनाव: बदामी सीट से सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा सांसद बी श्रीरामुलु

    श्रीरामुलु को भाजपा ने चित्रदुर्ग जिले के मोलकालमुरु निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, और उन्होंने पहले से ही अपना नामांकन दायर कर लिया है। मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्धारमैया, जिन्होंने पहले ही चामुण्डेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया है, ने कहा है कि बगलकोट और विजयपुरा जिलों में स्थानीय पार्टी नेताओं ने बादामी से चुनाव लड़ने के दबाव बनाया था क्योंकि इससे इस क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होगा।

    बता दें कि राज्य में मतदान 12 मई और मतगणना 15 मई को होगी। सर्वे में यह सामने आया था कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे और कर्वी के सर्वे में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। 17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 224 विधानसभाओं में किए गए इस सर्वे के मुताबिक, इस दफा कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+