आज बंद है पूरा कर्नाटक, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

कन्‍नड संगठनों ने महादायी नदी के पानी को लेकर गोवा के साथ चल रहे विवाद को लेकर कर्नाटक बंद का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। आज कर्नाटक बंद है। बंद को लेकर राजधानी बैंगलुरू समेत पूरे कर्नाटक में आम जनजीवन प्रभावित हो सकती है। महादायी जल विवाद को लेकर कर्नाटक बंद का आवाहन किया गया है। कन्‍नड संगठनों ने महादायी नदी के पानी को लेकर गोवा के साथ चल रहे विवाद को लेकर कर्नाटक बंद का ऐलान किया है। संगठनों की मांग है कि सरकार इस मसले को जल्‍द सुलझाए और किसानों के कर्ज भी माफ करे।

 Karnataka bandh on 12th june: What will remain closed, What will remain open?

कर्नाटक बंद के दौरान आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। बंद के दौरान बैंगलुरू में प्रोटेस्ट मार्च टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक जाएगा। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर इस बंद के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?

कर्नाटक बंद के दौरान क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

  • अब तक की जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान अभी तक इस बात का फैसला नहीं कर पाएं हैं कि बंद के दौरान संस्थान बंद रहेंगे या खुले? स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को देखते हुए ये फैसला किया जाएगा।
  • प्राइवेट बस सेवा प्रभावित रहेगी, लेकिन राज्य परिवहन की बसें सामान्य तौर पर चलती रहेगी। बेंगलूर महानगर परिवहन निगम और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें सामान्य तौर पर चलती रहेगी।
  • बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी कहा है कि वो बंद का समर्थन नहीं करेंगे और कल बंद के दौरान मेट्रो सामान्य तौर पर चलती रहेगी।
  • भारतीय रेल सेवा भी बंद के दौरान प्रभावित नहीं होगी।
  • ऑटो सर्विस भी बाकी दिनों के तरह सामान्य रहेगी।
  • ऐप आधारित टैक्सी सर्विस भी सामान्य रहेगी। हलांकि बंद की वजह से टैक्सी सर्विस कंपनियां आपसे अतिरिक्त चार्ज वसूल सकती है।
  • दूध-अखबार, बैंक, होटल, अस्पताल, मेडिकल शॉप जैसी सर्विस सामान्य रहेगी।
  • पेट्रोल पंप, मेल्टीप्लेक्स मालिक अभी तक बंद में शामिल होने को लेकर घोषणा नहीं कर रहे हैं। वो रविवार रात तक बंद में शामिल होने को लेकर फैसला करेंगे।
  • हलांकि सिंगल स्क्रीन फिल्म थियेटर कल बंद के दौरान पूरी तरह से बंद करेंगे।
  • बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
  • सबसे खास ये हैं कि कल कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है और कल ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर आ रहे हैं।
  • वीआईपी मबवमेंट को लेकर पुलिस काफी सर्तक है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+