कर्नाटक बंद के दौरान उपद्रवियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले में सरकारी बस पर किया पथराव

बेंगलुरू। कन्नड़ समर्थित संगठनों ने आज राज्य में बंद बुलाया है। ये बंद सरोजिनी महिषी की रिपोर्ट को लागू कराने की मांग के लिए बुलाया गया है। इस रिपोर्ट ने निजी सेक्टर और सरकारी नौकरियों में कन्नड़ लोगों को प्राथमिकता देने की सिफारिश की थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कुछ उपद्रवियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले में सरकारी बस पर पथराव किया है। हालांकि स्कूल और कॉलेज की आधिकारिक छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई है।

karnataka, karnataka bandh, pro kannada, pro kannada outfits,sarojini mahishi report, government, bs yediyurappa, bjp, kannada, reservation, कर्नाटक, कर्नाटक बंद, सरोजिनी महिषी रिपोर्ट, बीएस येदियुरप्पा, भाजपा, आरक्षण, कर्नाटक सरकार

बेंगलुरू में ओला, उबर ड्राइवर्स और ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर का कहना है, हमने हमने ड्राइवरों को शाम तक सेवा बंद करने को कहा है। आमतौर पर करीब 70 हजार से अधिक वाहन चलते हैं, लेकिन हम आज सेवा बंद कर रहे हैं। हम बंद का समर्थन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन स्थिति को देखते हुए छुट्टी से संबंधित फैसला ले सकता है। वहीं सरकार बंद बुलाने वालों से बात करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपील करते हुए इन संगठनों से कहा है कि उनकी सरकार कन्नड़ लोगों का समर्थन करती है और संगठन लोगों को बंद के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना दें।

सरकार ने ये भी कहा है कि वह इस रिपोर्ट को लागू करने पर काम कर रही है। येदियुरप्पा ने कहा है, 'जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, अगर वो मुझसे बात करने को तैयार हैं, तो मैं उनसे बात करने के लिए हमेशा तैयार हूं। हमने पहले ही कई काम किए हैं (सरोजिनी महिषी रिपोर्ट को लागू करने के लिए), अन्य कौन से काम किए जा सकते हैं। इसके लिए मैं उनसे बात करने के लिए तैयार हूं।'

वहीं कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर राव का कहना है कि प्रदर्शन करने के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई है। और कोई भी जबरन दुकानें बंद नहीं करवा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+