Bagalkot Communal Clash: शिवाजी जयंती पर कर्नाटक में तनाव, बगलकोट में मस्जिद के पास हिंसक झड़प से माहौल गरम

Karnataka Bagalkot Communal Tension: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और रमजान के पवित्र महीने में देश के तीन अलग-अलग राज्यों कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आई हैं। कर्नाटक के बागलकोट और मध्य प्रदेश के जबलपुर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने माहौल को गरमा दिया, वहीं हैदराबाद में पुलिस की तत्परता से स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया गया।

बता दें कि कर्नाटक के बागलकोट जिले में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। बागलकोट किले के पास स्थित पंका मस्जिद के नजदीक हालात उस वक्त बिगड़ गए जब जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया गया।

karnataka-bagalkot-communal-tension

इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर लगे ठेलों में आग लगा दी। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल का प्रयोग किया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Bagalkot Communal Clash: बागलकोट में अंबाभवानी मंदिर से निकला था जुलूस, कैसे बिगड़े हालात?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा समुदाय की ओर से जुलूस का आयोजन किया गया था। यह जुलूस शहर के अंबाभवानी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजर रहा था। जब जुलूस पंका मस्जिद के पास पहुंचा, तभी स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि जुलूस के मस्जिद के पास पहुंचते ही डीजे की आवाज तेज कर दी गई और मस्जिद के बाहर रुक-रुक कर नारेबाजी होने लगी।

उसी समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तभी माहौल और बिगड़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान मस्जिद की ओर से जुलूस की तरफ चप्पल और पत्थर फेंके गए, जिससे जुलूस में शामिल कुछ लोग घायल हो गए। स्थिति अचानक हिंसक हो गई और अफरा-तफरी मच गई।

एसपी सिद्धार्थ गोयल भी हुए घायल

पथराव की इस घटना में बागलकोट के एसपी सिद्धार्थ गोयल समेत कुछ पुलिसकर्मी और जुलूस में शामिल लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में एसपी गोयल की गर्दन पर खून का निशान भी देखा गया। इसके बावजूद एसपी गोयल ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए हालात को संभाला।

Shivaji Jayanti violence: रात 11 बजे तक हालात काबू में, पुलिस ने किया बल प्रयोग

हिंसा बढ़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कुछ हिंदू कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने मस्जिद के बाहर लगे ठेलों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और हालात को और बिगड़ने से रोक लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसपी सिद्धार्थ गोयल की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और रात करीब 11 बजे तक हालात पूरी तरह पुलिस कंट्रोल में आ गए। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल इलाके में शांति है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

आयोजकों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

जुलूस के आयोजकों ने पथराव की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तथा वीडियो के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+