कर्नाटक में दिखा कुदरत का करिश्मा! 25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ नवजात, चमत्कार या बिमारी?

Bagalkot Karnataka: कर्नाटक के बागलकोट में 25 अंगुलियों के साथ एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ, जो एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। डॉक्टर और परिवार दोनों ही शिशु की अनोखी स्थिति को देख कर हैरान थे।

नवजात के पैरों में 12 (प्रत्येक पैर में 6) और हाथों में 13 अंगुलियां, दाएं हाथ में 6 और बाएं हाथ में 7 उंगली हैं। नार्मल से ज्यादा उंगलियों के साथ जन्में बच्चे को पॉलीडेक्टाइली कहते हैं।

Baby born with 25 figures

पॉलीडेक्टाइली क्या होती है?

पॉलीडेक्टाइली एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चा एक या एक से ज्यादा अतिरिक्त उंगलियों या पैरों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टाइली बिना किसी निश्चित कारण के अपने आप हो जाती है।

Baby born with 25 figures

बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल

कोन्नार की भारती नामक महिला ने 25 अंगुलियों वाले इस बच्चे को जन्म दिया है। परिवार इस नन्हे बच्चे के आने से बेहद खुश है। अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस अनोखे बच्चे के जन्म से परिवार के सदस्यों में अपार खुशी है। वे अपने जीवन में खुशी की इस छोटी सी किरण का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं। हालांकि, इस दुर्लभ घटना ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। यह एक अनोखा उदाहरण है कि कैसे प्रकृति कभी-कभी हमें असाधारण तरीकों से आश्चर्यचकित कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+