कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक हुए बेहोश, BJP के 10 MLA पूरे सत्र के लिए निलंबित
Karnataka Assembly Session 2023: कर्नाटक विधानसभा सत्र में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 भाजपा विधायकों को बाकी सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं एक विधायक बेहोश हो गए जिन्हें आनन-फानन मे ले अस्पताल ले जाया गया।

कर्नाटक विधानसभा सभा अध्यक्ष ने सदन में बुधवार को चल रहे सत्र के दौरान 'अशोभनीय और अपमानजनक' व्यवहार करने के आरोप में 10 भाजपा विधायकों को शेष विधानसभा सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। यानी कि कर्नाटक विधानसभा के इस पूरे मानसून सत्र में भाजपा के दस विधायक हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विधायकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष पर फेंके कागज
इन विधायकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष पर कागज फेंके थे। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष और आसन पर कागज फेंकने के आरोप में बीजेपी के 10 विधायकों को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है
जानें कौन हैं वो 10 विधायक जो किए गए निलंबित
उपाध्यक्ष पर कागज फेंकने के आरोप में भाजपा के जिस 10 विधायकों को विधानसभा सत्र से निलंबित किया है उनमें सुनील कुमार, आर अशोक, सीएन अश्वथ नारायण, यशपाल आनंद सुवर्णा, डी वेदव्यास कामथ, अरविंद बेलाड,अरागा ज्ञानेंद्र, उमानाथ कोटियन, धीरज मुनिराजू और भरत शेट्टी वाई को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधायकों पर ये कार्रवाई विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ने की।
बेहोश हुए भाजपा विधायक
वहीं बुधवार को कर्नाटक विधानसभा के बाहर हंगामे के बाद कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
#WATCH | Karnataka BJP MLA Basangouda Patil Yatnal falls unconscious following the ruckus outside the Karnataka Assembly. He has been taken to the hospital.
10 BJP MLAs have been suspended for this session for throwing paper at the Deputy Speaker of the Assembly and chair… pic.twitter.com/7sV4iv9VQo
— ANI (@ANI) July 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications