Karnataka Elections: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की लिस्ट, कोलार से सिद्धारमैया को नहीं मिला टिकट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शरिवार को जो तीसरी लिस्ट जारी की उसमें कोलार सीट से सिद्धारमैया के बजाय दूसरे कैंडीडेट को मैदान में उतारा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शनिवार को राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए है। इस लिस्ट की खास बात ये है कि सिद्धारमैया जो कोलार सीट टिकट मांग रहे थे उन्हें पार्टी ने दूसरी जगह से टिकट देने से इनकार करते हुए कोलार सीट से पार्टी ने कोथुर मंजूनाथ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
बता दें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपनी सुरक्षित सीट वरुणाा के अलावा कोलार से चुनाव लड़ने के लिए जनवरी से टिकट की मांग कर रहे थे, जिसे पार्टी ने नहीं माना।
डीके शिवकुमार और जी परमेश्वर सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने सिद्धारमैया के लिए दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने का विरोध किया था। इतना ही नहीं चुनाव की तारीख की घोषणा के पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सिद्धारमैया ने जब मुलाकात की थी तब भी उन्होंने कोलार के बजाय केवल वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी।
इतना ही नहींं पार्टी के वरिष्ठ नेता एक उम्मीदवाार को दो निर्वाचान क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के बजाय अन्य नेताओं को भी चुनाव में मौका देने की बात कही थी। वैसे भी कोलार कांग्रेस की जीत के लिहाज से सुरक्षित सीट नहीं है।
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और अभिनेता से नेता बनी उमाश्री को तेरदल से टिकट दिया है और सिद्दू कन्नूर को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट में 166 उम्मीदवारों को जारी किया था और 58 नाम पेंडिंग थे जिसमें से तीसरी लिस्ट में शनिवार को 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है।वहीं अभी कांग्रेस को अभी 15 सीटों की सूची जारी करनी है।
Congress releases third list of 43 candidates for Karnataka Assembly elections.
Former Deputy CM Laxman Savadi gets the ticket from the Athani constituency. Kolar seat given to Kothur G Manjunath. pic.twitter.com/5W7k5SERzE
— ANI (@ANI) April 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications