कर्नाटक में अमूल- नंदिनी विवाद के बीच Nandini Milk Parlor पहुंचे राहुल गांधी, BJP पर बोला तीखा हमला, VIDEO

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होगा। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। बेंगलुरु में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

karnataka assembly elections

Karnataka Assembly Elections में दूध के कारोबार का विवाद भी तूल पकड़ रहा है। अमूल बनाम नंदिनी दूध के विवाद के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुरु में नंदनी मिल्क पार्लर का दौरा किया।

कर्नाटक की सत्तारूढ़ सरकार पर करारा प्रहार कहते हुए राहुल ने कहा, भाजपा पूरे देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक है चाहे प्रधानमंत्री कुछ भी कहें या करें...कर्नाटक के लोग 40% सरकार को सबक सिखाना चाहते हैं।"

बेंगलुरु में इंदिरा गांधी भवन' के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नफरत, हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में भाजपा देश के लिए क्या कर रही है।"

बकौल राहुल गांधी, ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं। हमारे देश की प्रकृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने एक बार फिर आरएसएस का जिक्र किया। बता दें कि संघ पर बयान के लिए राहुल को अक्सर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सावरकर का जिक्र करते हुए कहा, BJP ने '40% कमीशन' खाया। काम करवाने के लिए BJP सरकार ने कर्नाटक की जनता, महिलाओं, युवाओं से पैसा चोरी किया। जो भी इन्होंने किया, 40% कमीशन लिया।

राहुल ने कहा कि हमारे देश की आत्मा पर हमला हो रहा है। RSS और BJP से भारत के विचार की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यह देखकर खुशी हुई कि कांग्रेस के पक्ष में बहुत मजबूत अंडर करंट है। कांग्रेस नेता उद्देश्य और कार्रवाई पर एकजुट हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूर्वोत्तर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल का असर सबको पता है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

शाह ने बीजेपी की सफलता का दावा किया और कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आम चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होना है। नतीजे 13 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+