Karnataka Assembly Election: बीजेपी के अभियान को शाह के दौरे से मिलेगी धार! चुनाव में जीत का दावा

Karnataka Assembly Elections: भाजपा के प्रचार अभियान को और धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक का दौरान करने वाले हैं। जानिए शाह का कार्यक्रम

Karnataka Assembly Elections

Karnataka Assembly Elections: दक्षिण का दुर्ग कहे जाने वाले कर्नाटक में भाजपा सत्तारुढ़ है। बीजेपी सत्ता में वापसी के दावे कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कर्नाटक दौरा करेंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रही है। शाह ने दावा किया है कि कर्नाटक में बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। ऐसे में वोटिंग के चंद हफ्ते पहले शाह का एक और दौरे के कई सियासी निहितार्थ हैं।

रविवार को कर्नाटक दौरे से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण गोवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। बता दें कि अगले महीने 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। 13 मई को नतीजे आएंगे।

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गोवा और उत्तराखंड के 'छोटे राज्यों' में भाजपा की जीत वाली टिप्पणी के लिए कटाक्ष किया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया जिसके बाद पूर्वोत्तर चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो गया।

बकौल अमित शाह, खड़गे ने कहा कि गोवा-उत्तराखंड छोटे राज्य लेकिन देश के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों के प्रति केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वे भारत के अहम अंग हैं।

शाह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, "छोटे राज्य हमारे देश के 'धरोहर' हैं और उनका महत्व बड़े राज्यों के बराबर है।" उन्होंने दावा किया, 'कर्नाटक में फिर से बीजेपी सरकार बनाएगी।'

पूर्वोत्तर में कांग्रेस की हार की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के बाद, राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनावों में एक पूर्ण अभियान चलाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया, लेकिन जनादेश भाजपा को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+