कर्नाटक चुनाव: मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सबसे तेज-सबसे पहले

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्णायक मोड़ आ चुका है। शनिवार को सुबह 7 बजे से कर्नाटक के लिए मतदान शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्णायक मोड़ आ चुका है। शनिवार को सुबह 7 बजे से कर्नाटक के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। कर्नाटक की जंग जीतने के लिए जहां कई केंद्रीय मंत्रियों समेत यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम सिद्धारमैया ने भी सत्ता में वापसी के लिए अपना पूरा दम खम दिखाया।

karnataka

कर्नाटक में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगा। हर बूथ पर केवल VVPAT मशीन के जरिए ही मतदान होगा। मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य पुलिस बल के अलावा हर मतदान केंद्र के अंदर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण वोटिंग कराने के लिए मुस्तैद रहेंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि किसी भी तरह से गड़बड़ी फैलाने वालों या फर्जी मतदान करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मतदान खत्म होने के साथ ही सियासी जानकार यह अनुमान लगााना शुरू कर देंगे कि कर्नाटक का ताज किसे मिलने जा रहा है। न्यूज चैनल पर भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में वन इंडिया हिंदी आपको देगा हर एग्जिट पोल की पल-पल की खबर, वो भी केवल एक क्लिक पर। तो क्या है कर्नाटक की जनता का मूड, जानने के लिए जुड़े रहिए, वन इंडिया हिंदी से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+