Opinion Poll: कर्नाटक को येदुरप्पा से 12 फीसदी ज्यादा सिद्धारमैया पसंद है

Recommended Video

    Karnataka Election: Opinion Poll में Siddaramaiah की Popularity Yeddyurappa से ज्यादा | वनइंडिया

    बेंगलुरू। कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे और कर्वी ने राज्य में अपना ओपिनियन पोल किया है। ये सर्वे 17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 224 विधानसभाओं पर सर्वे किया गया है। सर्वे के मुताबिक, इस दफा किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदुरप्पा के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा लोगों ने कांग्रेस के सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पसंद बताया है। 33 फीसदी ने सिद्धारमैया, 26 फीसदी ने येदुरप्पा और 21 फीसदी ने एचडी कुमारस्वामी को सीएम के लिए अपनी पसंद बताया है।

    सिद्धारमैया के काम से संतुष्ट जनता

    सिद्धारमैया के काम से संतुष्ट जनता

    सीएम सिद्धारमैया के काम को 10 फीसदी ने बहुत बढ़िया कहा है जबकि 28 फीसदी ने अच्छा बताया है। ओपीनियन पोल में 31 फीसदी लोगों ने कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कामकाज से संतुष्टि जहिर की है। वहीं 20 फीसदी लोगों ने सिद्धारमैया के काम से नाखुशी जाहिर की है और उनके काम को खराब बताया है। नौ फीसदी ने सिद्धारमैया के काम को बेहद खराब कहा है।

    52 फीसदी के लिए लिंगायत अहम मुद्दा

    52 फीसदी के लिए लिंगायत अहम मुद्दा

    52 फीसदी लोगों ने माना है कि लिंगायत का मुद्दा इस चुनाव में अहम रहेगा। 52 फीसदी ने माना है कि ये मुद्दा अहम है जबकि 28 फीसदी ने इसे अहम मुद्दा नहीं माना है।

    59 फीसदी लोगों ने माना है कि प्रदेश का अलग झंडा भी चुनाव में अहम मुद्दा है। वहीं 29 फीसदी ने ऐसा नहीं माना है। वहीं 12 फीसदी ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया।

    2013 में कांग्रेस ने बनाई थी बहुमत की सरकार

    2013 में कांग्रेस ने बनाई थी बहुमत की सरकार

    कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया प्रदेश के सीएम हैं। 224 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 122 सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस ने जहां एक बार फिर से सिद्धारमैया को सीएम के चेहरे के तौर पर पेश किया है तो वहीं भाजपा बीएस येदुरप्पा को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में माना जा रहा है लेकिन जनता दल (सेक्युलर) और बसपा गठबंधन प्रदेश में बड़ी ताकत बन सकते हैं और ये गठबंधन मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+