Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार ने किया दावा- BJP 65 से ज्‍यादा सीटें नहीं जीत पाएगी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने दावा किया कि भाजपा कर्नाटक चुनाव में 65 सीटें ही जीत पााएगी अगर 40 सीटों पर सिमट जाए तो हैरानी नहीं होगी।

dkshivkumar

र्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्‍य के राजनीतिक दलों ने अपना-अपना सर्वे करा लिया है। जिसके बाद से सत्‍ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच चुनावी जंग और तेज हो गई है और नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाने में जुट चुके हैं। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के दिगगज नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में भाजपा कितनी सीटों पर जीतेगी इसको लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ वो इस बात के लिए आश्‍वस्‍त दिखे कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

shivkumar

बुधवार को बेंगलुरू में केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारी पार्टी का सत्ता में आना तय है। इस बात की भी गारंटी है कि बीजेपी 65 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. मैं भाजपा पार्टी के आंतरिक मामलों की बात नहीं कर रहा हूं। वह चाहे कुछ भी कर लें, वह 65 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं जीतेंगे।अगर वह 40 निर्वाचन सीटों तक ही सिमट जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बारे में बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा लगभग 75% निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम अंतिम हैं और शेष निर्वाचन क्षेत्रों की सूची आज अंतिम रूप दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी। हमें विश्वास है कि हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, हम 140 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

लोकायुक्‍त के अधिकार पर बोली ये बात

शिवकुमार ने कहा भाजपा नेता जो दावा कर रहे हैं कि हमने लोकायुक्त को अधिकार दिया है, सत्ता में आने के तुरंत बाद एसीबी को भंग कर लोकायुक्त नियुक्त क्यों नहीं किया? इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी को समाप्त कर लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की है और अब इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। लोग साफ तौर पर जानते हैं कि भाजपा सरकार भ्रष्ट सरकार है।

कांग्रेस की गारंटी की घोषणा पर भाजपा के कटाक्ष के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ' वो हमारे बारे में जो भी व्यंग्य करते हैं, उन्हें करने दें। आइए बंद के मुद्दे पर विडंबना देखिए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 2000 रुपये देने के बारे में आइए व्यंग्य करें। हम सत्ता में आने के बाद यह सब करके दिखाएंगे और इसका जवाब देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+