Karnataka Floor Test: येदुरप्‍पा ने की अमित शाह से बात, देगें इस्तीफा!

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए चल रहा सियासी ड्रामा अब दिलचस्प मोड़ पर है, राज्य में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने के बाद उपजे विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कर्नाटक में शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट कराया जाए। ऐसे में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सीएम की कुर्सी पर विराजमान होने वाले बीएस येदुरप्‍पा के सामने आज शाम 4 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत साबित करना है।

Floor Test: येदुरप्‍पा ने की अमित शाह से बात, देगें इस्तीफा!

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंच पाने में सफल होती नजर नहीं आ रही है, ऐसी हालत में येदुरप्‍पा खुद ही अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैं, खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीएस येदुरप्‍पा से बात की है कि अगर बहुमत को लेकर आश्वस्त नहीं होंगे तो फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदुरप्पा इस्तीफा दे सकते हैं।

बीजेपी के पास मैजिक नंबर की कमी

आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा में 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे यानी बहुमत के लिए 112 सीटों की जरूरत है, 15 मई को आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीट मिली है जबकि जेडीएस को 37 और कांग्रेस ने 78 सीटों पर विजय हासिल की है। जबकि 1 सीट बसपा और 2 निर्दलीय को मिली है, यानी बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी को अभी भी 8 विधायकों की जरूरत पड़ेगी लेकिन जेडीएस के कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा तो फिर 221 सीट के लिहाज से बीजेपी को 111 सीटों की जरूरत पड़ेगी बहुमत साबित करने के लिए, अब इस मैजिक नंबर को जो हासिल कर लेगा, कर्नाटक का राज उसे ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+