कर्नाटक: चीनी मिल का बॉइलर फटने से 6 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। कर्नाटक के चमारजनगर जिले में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 13 लोगों की मौत की घटना को बीते दो दिन भी नहीं हुए थे एक और बड़ा हादसा हो गया है। कर्नाटक के निरानी शुगर मिल का बॉइलर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 Karnataka: 6 people died and 5 critically injured in a boiler blast in Nirani sugars at Mudhol, Bagalkot district earlier today. More details awaited.

अब तक की जानकारी के मुताबिक हादसा मुधौल के निरानी शुगर मिल में हुआ। पुलिस के मुताबिक सरकारी चीनी मील के अंदर मजदूर काम कर रहे थे कि तभी बॉइलर के अंदर तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि चीनी मील की पूरी इमारत हिल गई और दरारे आ गई। वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर राहत बचाव काम में जुट गई है। वहीं मजदूरों के परिवार वाले अपनों की तलाश में वहां जुट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+