हरियाणा: सीएम खट्टर के करनाल आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

करनाल: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल के करनाल के प्रेम नगर स्थित घर में बुधवार को अग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग में कंप्‍यूटर, प्रिंटर और किताबें सहित काफी सामान जल गये। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची ले‍किन तब तक लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पा लिया था। बताया जाता है कि सीएम खट्टर पहले यहां रहते थे।

karnal Fire breaks out at Karnal house where CM Khattar lived earlier

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल करनाल से ही विधायक हैं और शहर के प्रेम नगर में उनका आवास भी है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री के आवास से अचानक आग के लपटें निकलती दिखाई दीं जिसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

इस आग की सूचना मिलने पर करनाल के भाजपा जिलाध्यक्ष और कई अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गये थे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने आग लगने की जांच करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+